*खुला और बिना ढके कोयला परिवहन करने वाले वाहनों पर आर.टी.ओ. की कार्रवाई*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा: फ्लाई ऐश व बिना ढके कोयला परिवहन करने वाले वाहनों पर आर.टी.ओ. की कार्रवाई जारी है। अक्सर सड़कों पर कोयले के धूल और छोटे-छोटे टुकड़े उड़ते रहते हैं, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है। इसके अलावा, सड़कों पर चलने वाले राहगीरों के लिए भी यह एक बड़ा खतरा है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है।


इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक परिवहन अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, 1 अगस्त से अब तक 140 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इन वाहनों पर 1,85,000 से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालकों और मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वे बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना परमिट, और बिना ढके कोयला परिवहन न करें। यदि वे इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search