*कोरबा पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’, 24 घंटों में 87 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
कोरबा, — कोरबा पुलिस ने जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान, ‘ऑपरेशन शिकंजा’ चलाया है। इस सघन अभियान के तहत, पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 87 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस अभियान के दौरान, कोरबा जिले के अलग-अलग थानों में पुलिस टीमों ने समन्वय बनाकर कार्रवाई की। गिरफ्तारी वारंट के तहत सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां बाल्को थाने में हुईं, जहाँ 17 लोगों को पकड़ा गया। इसके बाद सीएसईबी थाने ने 10 और उरगा थाने ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Thevoicesnews
