*दीपका पुलिस ने 17 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, एक गिरफ्तार*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

 

कोरबा,  कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत, दीपका पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कराकछार निवासी सुरेश कुमार जायसवाल उर्फ आबा अपने घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।


छापेमारी के दौरान, पुलिस ने सुरेश कुमार जायसवाल (45) को रंगे हाथों पकड़ा। उसके कब्जे से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन जब्त किए गए। इसके अलावा, शराब बनाने के लिए लगाए गए भट्ठे और महुआ पास को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
आरोपी के खिलाफ दीपका थाने में अपराध क्रमांक 315/2025 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share