*भीषण बारिश में भी डटे रहे एनएचएम संविदा कर्मचारी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा, छत्तीसगढ़ – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं। 23 अगस्त को, भारी बारिश के बावजूद, कर्मचारियों ने धरना स्थल पर अपनी हड़ताल जारी रखी और अपनी अभिव्यक्ति नारे व उद्बोधन के माध्यम से दी।


हड़ताल के छठे दिन कर्मचारियों ने पीले वस्त्र पहनकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अपने सहकर्मियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की और ईश्वर भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन किए।

 

कार्यक्रम के दौरान, कर्मचारियों ने सरस्वती मां और भारत माता की पूजा-अर्चना कर सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने वाद्य यंत्रों के साथ देशभक्ति गीत और भजन गाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने मिलकर दिवंगत साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

कर्मचारी नेता श्री द्विवेदी जी ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया और उनके संघर्ष का समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में, कार्यकारिणी अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन दिया और हड़ताल के उद्देश्यों पर चर्चा की। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह हड़ताल एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगों के प्रति उनकी दृढ़ता और समर्पण को दर्शाती है, जो विषम परिस्थितियों में भी अपने उद्देश्य से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search