*राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: कोरबा में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा, छत्तीसगढ़ — राष्ट्रीय खेल दिवस (NSD) 2025 के उपलक्ष्य में, कोरबा क्षेत्र में बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री जे. एकाम्बरम के मार्गदर्शन में 30 अगस्त, 2025 को आयोजित हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान बच्चों के लिए क्रिकेट मैच, टेबल टेनिस, शतरंज (चेस) और तीरंदाजी (आर्चरी) जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन खेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। श्री अश्विनी शुक्ला (प्रबंधक, मानव संसाधन), श्री रविकांत शर्मा (वित्त), कृष्णा, और अनिल प्रजापति ने अपने कर कमलों से बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
सभी प्रतिभागियों के भरपूर उत्साह के साथ यह कार्यक्रम सफल रहा। पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का समापन हुआ।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share