छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हरदी बाजार क्षेत्र के भू-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर हुआ। इस अवसर पर उन्होंने मंच से जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पादप बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कोरबा लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में, कॉलेज चौक के पास एनएसयूआई (NSUI) और युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल जी का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक अभय तिवारी, एनएसयूआई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर, शहर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, दीपचंद केसरवानी, रवि कुमार सोनी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, दीपेश यादव, कुलदीप राठौर, आशुतोष वर्मा, कमल चंद्रा, विपिन चौरसिया, अभिषेक सिंह, आशिफ खान, यशवर्धन, दीपेश यादव, वेंडी, सोरभ, निखिल, राऊनित कुलदीप, तुला राम, और NSUI व युवा कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भू-विस्थापितों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जनसभा को संबोधित किया, जैसा कि वीडियो में भी दिखाई दे रहा है।
