*बालको एल्युमीनियम प्लांट में हादसा: 20 साल पुराना राख फिल्टर संयंत्र गिरा*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा, छत्तीसगढ़: जिले के बालको (BALCO) एल्युमीनियम प्लांट परिसर में एक हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि प्लांट के भीतर लगा करीब 20 साल पुराना राख फिल्टर संयंत्र (ESP) अचानक भरभराकर गिर पड़ा। यह संयंत्र (इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर) राख को हवा में मिलने से रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
हालांकि, इस हादसे की सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि संयंत्र के गिरने के समय वहाँ कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share