*जायसवाल (कलार) समाज के प्रमुख सदस्य विक्रम कुमार जायसवाल का आकस्मिक निधन*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा।जायसवाल (कलार) समाज के सम्मानित एवं सक्रिय सदस्य श्री विक्रम कुमार जायसवाल (अधिवक्ता), दर्री रोड, कोरबा का गुरुग्राम में इलाज के दौरान देर रात्रि हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार तथा पूरे समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, श्री विक्रम कुमार जायसवाल, स्वर्गीय बजरंग प्रसाद जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र थे। चिकित्सकीय उपचार के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका देहावसान हो गया।

परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर आज संध्या दिल्ली से कोरबा लाया जा रहा है।
अंत्येष्टि कार्यक्रम कल, शुक्रवार 28 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे, मोतीसागर पारा मुक्तिधाम, कोरबा में सम्पन्न होगा।

परिवार एवं समाज ने इस निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया है। विक्रम जी अपने पीछे स्नेहमयी और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

समाजजन एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ॐ शांति

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share