*कोरबा पुलिस की सख्ती: एसईसीएल दीपका खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 175 लीटर डीजल व बोलेरो जब्त*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा, 16 जनवरी 2026: कोरबा जिले की दीपका पुलिस ने एसईसीएल दीपका खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 175 लीटर चोरी का डीजल और घटना में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला बने बीएनएस की धारा 331(4), 305, 111 के तहत अपराध क्रमांक 25/2026 दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त एसपी नितीश ठाकुर और नगर एसपी विमल कुमार पाठक के निर्देश पर दीपका थाना पुलिस सक्रिय थी।

प्रार्थी कौशल किशोर मधुकर की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जनवरी 2025 की रात करीब 1 बजे नजीर और उसके साथियों ने दीपका खदान से डीजल चोरी कर बोलेरो से भागने की कोशिश की। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर मुखबिर सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।गिरफ्तार आरोपी:टोबू उर्फ नजीर खान (25 वर्ष), पिता सलीम खान, निवासी नोनबिर्रा, थाना दीपका।सालिक राम गोड़ (35 वर्ष), पिता बिरन सिंह गोड़, निवासी खल्लारी, थाना पाली।राकेश कुमार पटेल उर्फ निक्की (22 वर्ष), पिता लक्ष्मी प्रसाद पटेल, निवासी नोनबिर्रा, थाना दीपका।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि खदान क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अन्य फरार सदस्यों की पताशोधी तेज कर दी गई है। यह कार्रवाई खदान क्षेत्र में चोरी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share