कोरबा में कोयला चोरी का बड़ा खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, 215 टन कोयला जब्त

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने कोयला चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना दीपका क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने ओवरलोडिंग की आड़ में हो रही कोयला चोरी पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से चोरी का कोयला तीन ट्रेलरों में भरकर बिलासपुर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिरकी मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों ट्रेलरों को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि ट्रेलरों में कुल 57 टन चोरी का कोयला अवैध रूप से लदा हुआ था। मामले में थाना दीपका में अपराध क्रमांक 168/2026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कोयला लोडिंग कराने वाला, ट्रांसपोर्टर, खरीदार और वाहन चालक शामिल हैं।

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 215 टन कोयला जब्त किया है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए 3 ट्रेलर और एक पेलोडर (SDL) भी जब्त किए गए हैं।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जो भी इस अवैध कारोबार में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय कोयला माफिया पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share