कटघोरा में अधिवक्ता के घर हुई चोरी का बड़ा खुलासा, एक साल बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक साल पुराने इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित खांडे और गौतम कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अधिवक्ता के घर से लगभग 10 तोला सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी किए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली है। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही थी और लंबे समय से फरार आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share