*सीएम विष्णुदेव साय का कोरबा दौरा: 223 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और कोरबा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। रायपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ आयोजित विशेष अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे कोरबा पहुंचे।

कोरबा जिले के जिला जेल के समीप बने ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री साय ने रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का लोकापर्ण किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए समाज में रानी अहिल्याबाई के योगदान को याद किया और महिलाओं के उत्थान में उनकी भूमिका को प्रेरणादायक बताया।

मुख्यमंत्री ने कोरबा में कुल 223 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और कोरबा जिले का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर अजीत वसंत, और एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

कोरबा में मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों के लिए नई दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। जनता ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरकार के कार्यों का स्वागत किया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share