*सरकारी ज़मीन के कब्जे को लेकर बवाल: पार्षद और बेटे की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

 

कोरबा।
कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद मथुरा चंद्रा और उनके बेटे पर एक जमीन विवाद के चलते हमला कर दिया गया। यह घटना गेरवाघाट क्षेत्र में उस समय घटी, जब पार्षद के बेटे ने एक युवक को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोका। युवक की पहचान शुभम साहू के रूप में हुई है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब पार्षद मथुरा चंद्रा का बेटा राजेश चंद्रा, गिरवा घाट स्थित सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध कर रहा था। इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे शुभम साहू ने विवाद बढ़ा दिया और नाराज होकर सामुदायिक भवन तुलसी नगर में मीटिंग के दौरान, अपनी मां और नानी के साथ मिलकर मथुरा चंद्रा और उनके बेटे पर हमला कर दिया।

आरोपी शुभम साहू..

राजेश चंद्रा ने बताया कि शुभम ने मां-बेटे को सरेआम पीटा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। इस दौरान उन्होंने पार्षद की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़ित परिवार वहां से जान बचाकर कोतवाली पहुंचा।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शुभम साहू, उसकी मां और नानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 (गाली गलौज), धारा 3 (सरकारी कार्य में बाधा), धारा 324 (चोट पहुंचाना) और धारा 351 (धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और पार्षद के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share