निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दीपका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का केबल एवं ₹5000 नगद राशि जप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी द्वारा थाना दीपका में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन से करीब 200 किलोग्राम केबल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया केबल और बिक्री से प्राप्त ₹5000 नगद बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
शत्रुघ्न रोहिदास (35), परदेसी रोहिदास (30), बैसाखू रोहिदास (50), अनुज महिलांगे (26), शनीराम अगरिया (45) और राकेश रोहिदास (18), सभी निवासी दीपका क्षेत्र, जिला कोरबा।

पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रेलवे या अन्य सार्वजनिक संपत्ति से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share