*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read


कोरबा. ग्राम ढपढप,बांकीमोंगरा में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव सपरिवार सम्मिलित हुए ।
इस पावन अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन एव प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  (बागेश्वर धाम सरकार) से भेंट कर उनका आशीर्वाद व आत्मीय सानिध्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ढपढप में उमड़ा यह जन-सैलाब हमारी सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति का प्रतीक है। बजरंगबली के चरणों में प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और कोरबा जिला एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।


हनुमंत कथा आस्था, भक्ति, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कारों के जागरण का महापर्व है। कथा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और सेवा-भाव का संचार होता है। इस दिव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु आयोजकों को हार्दिक साधुवाद। प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।
इस अवसर पर कटघोरा के विधायक  प्रेमचंद पटेल , भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी , जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  वैभव शर्मा ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिक  अंजना सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share