KORBA BREAKING: झाड़ियों में मिली पांच दिन से लापता युवक की लाश, मामला संदिग्ध, डॉग स्क्वायड, सायबर सेल व पुलिस कर रही जांच

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। घर से 5 दिन पहले लापता हुए युवक की लाश झाड़ियां के बीच पड़ी मिली पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है मामले को संदिग्ध मान संदीप धमाल साइबर सेल और पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल में जुड़ गई है ।
हरदी बाजार थानांतर्गत ग्राम धतूरा में दिनेश कौशिक निवास करता था। वह पांच दिन पहले घर से निकला, इसके बाद नही लौटा। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। इस बीच रविवार की सुबह उसकी लाश गांव के जंगल में मिली । सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय टीम सहित मौके पर पहुंचे। मामले से आला अफसरों को अवगत कराया। साथ ही डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट को सूचना दी गई। पुलिस को निरीक्षण के दौरान मृतक के मोबाइल व अन्य सामान हाथ लगें हैं। बहरहाल पुलिस और साइबर सेल की टीम डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share