वेदांता हादसे पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का बड़ा बयान : जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई, सक्ती प्लांट हादसे के बाद सरकार सख्त, घायलों और मृतकों को मिलेगा मुआवजा, देखिए VIDEO

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

सक्ती प्लांट हादसे के बाद सरकार सख्त, घायलों और मृतकों को मिलेगा मुआवजा

रायपुर/सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूरे मामले में तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

मंत्री देवांगन ने स्पष्ट कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

घायलों और मृतकों को मिलेगा मुआवजा

श्रम मंत्री ने कहा कि हादसे में घायल हुए मजदूरों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा

सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

राहत और बचाव कार्य पर जोर

मंत्री ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

मंत्री देवांगन ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल, सरकार ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share