कोरबा/लखन लाल देवांगन के हाथों पत्रकार कमल तिवारी की “लोक प्लस” पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने “लोक प्लस” पत्रिका के प्रकाशन को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, जनहितकारी और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को जागरूक करने के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पत्रिका आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं पत्रकारों के बीच आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों ने भी “लोक प्लस” पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जनसरोकारों की आवाज बताया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पत्रकार जितेंद्र राजपूत एवं रेणु जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

