याद किए गए बनवारी लाल, जन्म जयंती पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी के मसीहा कहे जाने वाले स्व श्री बनवारी लाल अग्रवाल की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल कोरबा में मजदूर भाई बहनों का सम्मान और मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय बनवारी लाल जी की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बनवारी लाल को याद करते हुए कोरबा के विकास में उनके योगदान को बताया, संघ, विद्या भारती, भाजपा और देवपहरी सेवाधाम जैसे कई प्रकल्पों की स्थापना और उनके योगदान पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि कोरबा में साकेत भवन, बस स्टैंड, प्रेस काम्प्लेक्स सहित अनेक भवन स्वर्गीय श्री बनवारी लाल जी के कार्यकाल में ही निर्मित हुआ |

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि हम सब आज भी बनवारी भैया के आदर्शों का पालन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलते है, आजीवन बनवारी भैया ने मूल्यों की राजनीति करते हुए जनमानस की सेवा की है | कार्यक्रम का संचालन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया ने किया |

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमित तिवारी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल, युवा नेता अमन अग्रवाल, भाजपा बालको मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन यादव, महामंत्री द्वय जय राठौर एवं संपत यादव, उपाध्यक्ष मनोज भार्या एवं उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, मंत्री माहेश्वरी गोस्वामी, राजा शर्मा, राकेश तलवार, मंडल मीडिया प्रभारी दीपक चंद्रा, प्रशिक्षण प्रमुख विकास यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आर ए नारायण, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन यादव, (महामंत्री दीपक सागर चंद्रा जी, महामंत्री सागर कश्यप जी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णी राठौर जी, मंत्री अनीता देवी वैष्णो जी), भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से कुंज द्विवेदी, स्वप्निल झा, सत्यम पटेल, हिमांशु जायसवाल, गुड़िया यादव, भागवत केवट, शैलेन्द्र कंवर, अनुज कवर, दिनेश यादव, नरेंद्र राव विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share