संतों के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा द्वारा आज टी.पी. नगर चौक में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर कांग्रेस नेताओं चरण दास महंत एवं भूपेश बघेल के विरुद्ध प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदू संतों एवं धर्माचार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए समाज सदैव सजग रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि हिंदू समाज की आस्था और सम्मान पर प्रहार करने वालों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा “हिंदुत्व से टकराओगे, मिट्टी में मिल जाओगे” सहित विभिन्न नारे लगाए गए।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विरोध हिंदू समाज की भावनाओं को व्यक्त करने हेतु आयोजित किया गया था तथा भविष्य में भी धर्म, संस्कृति और संतों के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा हिंदू समाज के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share