सीतामणी चौक में गुंडों का आतंक, पुलिस ने निकाला जुलूस… नागेश मद्रासी समेत 3 गिरफ्तार, देखिए जुलूस का वीडियो…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। शहर के सीतामणी चौक में युवक पर जानलेवा हमला कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में नागेश मद्रासी, रिंकू यादव और आलोक यादव को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला और शहर में सख्त संदेश दिया कि गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि 20 मई की रात करीब 10:45 बजे सीतामणी चौक में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने रोशन शर्मा को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, ईंट और पंचिंग से हमला किया, जिससे उसके सिर, चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में उनका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से “गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है” जैसे नारे भी लगवाए गए।

पुलिस का कहना है कि शहर में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share