22 लाख की यात्री बस पर चोर ने किया हाथ साफ, लेकिन कुछ घंटों में ही पुलिस ने दबोचा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। कोरबा में 22 लाख रुपये कीमत की यात्री बस चोरी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। नए बस स्टैंड से चोरी हुई बस को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को बस मालिक ने चौकी सीएसईबी रामपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601 नए बस स्टैंड से चोरी हो गई है। बस की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कंडक्टर की सतर्कता बनी चोर की गिरफ्तारी की वजह

जांच के दौरान बस के कंडक्टर ने चोरी हुई बस और उसे लेकर जा रहे व्यक्ति को पहचान लिया। कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए कोहड़िया क्षेत्र में आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष) निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बस चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

बस बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जनता की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बड़ी चोरी

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता के सहयोग और पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।

🚔 सजग कोरबा – सतर्क कोरबा 🚔
अपराधियों के लिए चेतावनी, कोरबा पुलिस हर मोर्चे पर तैयार!

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share