बरपाली से अवैध शराब लाकर खपाने की तैयारी, दो युवक गिरफ्तार,रामपुर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, 60 पव्वा देशी शराब जब्त

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

 

कोरबा। रामपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 पव्वा देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपी बरपाली से शराब लाकर क्षेत्र में अवैध रूप से बेचने की तैयारी में थे।

रामपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम बीती रात रिस्दी चौक के पास पेट्रोलिंग एवं MV एक्ट के तहत वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उरगा की ओर से एक मोटरसाइकिल में दो युवक भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका। पूछताछ में युवकों की पहचान यशस्वी साहू और दीपक यादव के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 60 पव्वा देशी शराब बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे शराब बरपाली से खरीदकर लाए थे और इलाके में अवैध रूप से बिक्री करने की योजना थी। पुलिस ने मौके से शराब सहित मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी आस्था शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share