“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान सफल—75 मोबाइल लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए 75 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹11.50 लाख बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा की टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।

पुलिस टीम ने विभिन्न जिलों एवं राज्यों से मोबाइलों को खोजकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम की विशेष भूमिका रही। बरामद मोबाइल Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए थे।

साइबर पुलिस थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल लौटाए जाने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस की मेहनत से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों में कोरबा पुलिस द्वारा 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। यह पहल आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

📣 क्या करें मोबाइल गुम होने पर?
मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल को सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र कार्रवाई हो सके।

📞 साइबर फ्रॉड होने पर:

  • तुरंत 1930 पर कॉल करें
  • नजदीकी थाना या साइबर पुलिस से संपर्क करें
  • www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि “सतर्कता ही सुरक्षा है।”

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share