*कोरबा पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली हम सफलता, मानिकपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर तीन लाख छः हजार रु का सोना, चाँदी जप्त*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा. श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध कैश फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 15/10/2023 को वाहन चैकिंग के दौरान पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी के पास गला हुआ सोना और सोने चाँदी के आभूषण बरामद होने पर उक्त सोने चाँदी का बिल न होने पर गला हुआ सोना एवं सोने का आभूषण 34 ग्राम एवं चांदी के आभूषण 1.926 किलोग्राम कुल कीमती रु 306000.00 (तीन लाख छः हजार) को 102 द प्र स के तहत जप्त किया गया.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share