कोरबा विधानसभा सीट के लिए घनश्याम चंद्रा ने ठोकी ताल,, निर्दलीय उतरे मैदान में

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा: वैसे तो विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है । दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तिथि थी । इस लिहाज से जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन भरने वालों का जमावड़ा था । कोई राष्ट्रीय पार्टी से तो कोई क्षेत्रीय पार्टी से चुनाव में ताल ठोक रहा था । इसी में एक थे कोरबा जिले के घनश्याम चंद्रा,जो कोरबा विधानसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे हैं ।

घनश्याम चंद्रा का कहना है कि वे लोगों की समस्या को देखते हुए इस निर्णय पर पहुंचे हैं । कोरबा पावर हब है लेकिन यहां पर बिजली की विकट समस्या है। राखड और शिक्षा सहित सड़क की भी दुर्दशा हो गई है । निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने का उन्होंने स्पष्ट कारण बताया कि वह सीधी जनता से संवाद करना चाहते हैं। वह नहीं चाहते की पार्टी या फिर किसी व्यक्ति के दबाव में आकर वह जनता के हितों की अपेक्षा करें । इसके साथ ही कोरबा की जनता के लिए भी उन्होंने कई सपने संजोए हैं जिन्हें चुनाव जीतने के बाद पूर्ण करने का भरोसा दिया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share