जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबी महिला, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया, देखें VIDEO…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

लोरमी. जाको राखे साइयां मार सके न कोई, दरअसल ऐसा ही घटना आज मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से सामने आई है, जहां लीलापुर गांव में जर्जर मकान के गिरने से मलबे में बुजुर्ग महिला दब गई थी, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर चिल्फी और डिंडौरी पुलिस पहुंची. साथ ही लोरमी तहसीलदार भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू शुरू किया गया. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share