महतारी वंदना योजना के क्रियान्वयन का अभी शासन से आदेश व दिशा निर्देश नहीं बिचौलियों दलालों से रहे सावधान – रजनीश देवांगन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/महतारी वंदना योजना के क्रियान्वयन का कोई आदेश जारी नहीं हुआ लेकिन बिचौलिए दलाल सक्रिय हो गए हैं। जो योजना से लाभ दिलाने का आश्वासन देकर अपने स्वार्थ पूरा करने में जुटे हुए हैं। कोरबा विधानसभा के विधायक लखनलाल देवांगन के सुपुत्र भाजपा नेता रजनीश देवांगन ने कोरबा सहित पूरे जिले के मात्र शक्तियों महतारी एवं बहनों से अपील किया है कि अभी शासन से गाइडलाइन दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है कृपया करके आप सभी बिचौलियों दलालों के चक्कर में ना पड़े तथा अपनी डाटा सामग्री बैंक पासबुक आधार कार्ड व अन्य को साझा ना करें एवं किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। कैबिनेट में विस्तार होने के शासन के आदेशानुसार शीघ्र ही शिविर के माध्यम से उक्त योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी में प्रत्येक महिलाओं को 12000 सालाना महतारी वंदना योजना के तहत देने का वादा किया है और उसे घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। जिससे भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन आशीर्वाद मिला। अब निश्चित ही बिचौलियों और दलालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share