हादसे का शिकार हुई यात्री बस:ट्रेलर और बाइक को बचाते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई; 14 लोग घायल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

घायलों को इलाज के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।कोरबा से पेंड्रा जा रही एक यात्री बस बुधवार को ग्राम बिंझरा के पास हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रहे ट्रेलर और बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

हादसे में हेल्पर के साथ ही 12 यात्री घायल हो गए हैं, वहीं बाइक सवार को भी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share