EXCLUSIVE: हत्या के 1 घंटे के भीतर पुलिस का एक्शन, CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने अकेले दबिश देकर आरोपी भरत साहू को दबोचा

News Editor
News Editor
2 Min Read

कोरबा। शहर को दहला देने वाली रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या की वारदात में पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी भरत साहू को गिरफ्तार कर लिया। सबसे खास बात यह रही कि सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बिना देर किए अपने सहयोगी  चालक आरक्षक 427 रामचंद्र राजपूत को लेकर सीधे मोतीसागर पारा पहुंचकर कोरबा। शहर को दहला देने वाली रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या की वारदात में पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी भरत साहू को गिरफ्तार कर लिया। सबसे खास बात यह रही कि सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बिना देर किए अपने सहयोगी रामसिंह राजपूत को लेकर सीधे मोतीसागर पारा पहुंचकर अकेले ही दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।अकेले ही दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मानसिक रूप से कुछ हद तक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। सुबह मृतक राजेश महाराज और आरोपी भरत साहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था।

लेकिन दोपहर में दोनों रेलवे ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान भरत साहू ने अचानक लाठी उठाई और सो रहे राजेश महाराज के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में शुरू हुई तलाश के दौरान आरोपी को मोतीसागर पारा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह और आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share