Petrol में पानी होने का किया दावा, संचालक ने कहा- पानी नहीं एथेनॉल है, देखें VIRAL VIDEO

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर। राजधानी के एक पेट्रोल पंप (Petrol pump) से पेट्रोल (petrol) की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है. पेट्रोल पंप से पानी निकलता देख ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वहीं मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि ये पानी नहीं एथेनॉल है. यह पूरा मामला भनपुरी चौक स्थित एचपी बालाजी पेट्रोल पंप (HP Balaji Petrol Pump) का है.

जानकरी के अनुसार, रायपुर के भनपुरी चौक स्थित एचपी बालाजी पेट्रोल पंप में जब ग्राहक पेट्रोल भराने आए तो पेट्रोल की जगह पानी निकलता दिखाई दिया. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पेट्रोल पंप का विरोध किया. लोगों का आरोप है कि पेट्रोल भराने आ रहे हैं लेकिन पेट्रोल की जगह पानी निकलता दिखाई दे रहा है. लगभग 15 से 20 गाड़ियों में पेट्रोल भरवा चुके लेकिन पेट्रोल की जगह पानी निकलता दिखाई दे रहा है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share