CG NEWS: गर्लफ्रेंड ने की थी ख़ुदकुशी, मामलें में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
कबीरधाम। दो साल पहले हुए युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतिका युवती ने अपने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। आरोपी प्रेमी मृतिका को धोके में रखकर दूसरी लड़की से विवाह करने वाला था, जिसकी जानकारी मिलते ही मृतिका ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा में 21/07/23 को पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को दिलेश्वर जांगड़े द्वारा प्रेम जाल में फसा कर शरीरिक शोषण किया और फिर बाद में उसे छोड़कर किसी अन्य लड़की से शादी करना चाहता था। इस बात से नाराज बेटी ने 25-26 दिसम्बर 2021 की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रिपोर्ट पर थाना लोहारा में अपराध क्रमांक-157/23 धारा 306,506 भा.द.वि. का अपराध कायम कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। शिकायत के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना पुलिस के पकड़े जाने के डर से बदल रहा था। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन व ASP हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में फिर से नये सिरे से आरोपी की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा पुलिस के द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले की विवेचना एंव आरोपी के गिरफ्तारी हेतु आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो में दबिस दी गई। आरोपी दिलेश्वर जांगडे 27 साल निवासी उडिया कला थाना सहसपुर लोहारा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप. निरीक्षक संदीप चौबे एवं थाना टीम का सराहनी योगदान रहा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share