दशहरे से पहले परिवार से मिलने आया स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 2019 से पुलिस को दे रहा था चकमा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के तहत थाना पसान पुलिस ने वर्ष 2019 के चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी सुभान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी दशहरा पर्व से ठीक पहले अपने परिवार से मिलने गांव आया था। इसी दौरान पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुभान सिंह पिता जय किरण के खिलाफ वर्ष 2019 में चोरी का मामला दर्ज था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

विजयवाड़ा, केरल और तमिलनाडु में करता था काम

बताया जाता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विजयवाड़ा, केरल और तमिलनाडु जैसे अलग-अलग स्थानों पर काम करके अपना गुजर-बसर कर रहा था। इस दौरान वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। दशहरा पर्व से ठीक पहले परिवार से मिलने आने की सूचना के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कार्रवाई की।

थाना पसान पुलिस ने सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से लंबित मामले में स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share