कोरबा ब्रेकिंग: रिकांडो रोड पर बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

*कोरबा। जिले के रिकांडो रोड पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीन युवकों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटनाग्रस्त बाइक चोरी की होने का संदेह भी जताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस हादसे के कारणों और बाइक की वास्तविक स्थिति की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share