अधिवक्ता संघ चुनाव: गणेश कुलदीप फिर बने अध्यक्ष, रवि शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

 

कोरबा। अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक बार फिर गणेश कुलदीप ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 वोटों से पराजित किया, जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे।
इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं और अब तक कुल तीसरी बार इस पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजयी उम्मीदवार को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया।

 

वहीं पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रवि शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। रवि शर्मा को कुल 213 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बी.पी. मोदी को 168 वोट मिले। इस तरह रवि शर्मा ने 48 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे प्रत्याशी बालक भैया को 138 वोट मिले।

 

चुनाव परिणाम के बाद अधिवक्ता संघ परिसर में जश्न का माहौल रहा और समर्थकों ने जीत का उत्सव मनाया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share