*कोरबा में खूनी तांडव, शक के घेरे में उजड़ा परिवार; पत्नी, माँ और बहन पर ‘चापड़’ से जानलेवा हमला*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read


कोरबा: ऊर्जाधानी के कोतवाली थाना अंतर्गत मां वैष्णो देवी मंदिर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। चरित्र पर शंका के चलते आरोपी रामेश्वर साहू ने अपनी ही पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार (चापड़) से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया।
कमरे में बंद कर पत्नी को उतारा मौत के घाट उतारने की कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामेश्वर साहू अपनी पत्नी सुकृता साहू के चरित्र पर अक्सर संदेह करता था, जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। आज यह विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पत्नी को कमरे के भीतर बंद कर दिया और उस पर धारदार चापड़ से हमला करना शुरू कर दिया।
बीच-बचाव करने आई माँ और बहन को भी नहीं बख्शा
जब कमरे के भीतर से सुकृता की चीखें सुनाई दीं, तो उसे बचाने के लिए आरोपी की माँ सांवन साहू और बहन निर्मला साहू दौड़ीं। लेकिन खून सवार आरोपी ने उन पर भी दया नहीं दिखाई और दोनों पर हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें पत्नी सुकृता की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के मुख्य बिंदु:
पुरानी रंजिश: आरोपी पति पत्नी की शिकायत पर एक साल पहले जेल की हवा भी खा चुका है, जिसके बाद से उनके बीच कड़वाहट और बढ़ गई थी।
चीख-पुकार से मचा हड़कंप: घर के भीतर मचे शोर को सुनकर बस्ती के लोग मौके पर जमा हुए और तत्काल 112 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
पुलिस का बयान: कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने घटना की जानकारी देते हुवे बताया कि कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी रामेश्वर साहू को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share