BREAKING: पुल से 20 फीट निचे गिरे बाइक सवार, एक की हुई मौत

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
कोरबा : कोरबा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है यहां पुल से 20 फिट नीचे गिरकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है, और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने भाई के यहां दशहरा देखने आया था। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक का नाम योगेश यादव बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची है, और दोनों को एसईसीएल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां घायल युवक की इलाज जारी है।
Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share