BREAKING : RI के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

बिलासपुर। जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने RI के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है. पीड़िता ने वीडियो बना कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..बालको परसाभाटा में धूमधाम के साथ किया गया बप्पा को विदा..

मिली जानकारी के अनुसार, 5 साल पहले आरोपी आदर्श सिंह से पीड़िता की दोस्ती हुई थी. इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा और पीड़िता का गर्भपात भी कराया. मामले की शिकायत मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी गई है.

छत्तीसगढ़ में 3 विभागों में सरकारी नौकरी:कृषि अधिकारी के 305, CSPTCL में इंजीनियर के 429 और अपेक्स बैंक में 23 पदों पर होगी भर्ती

मामले में सिविल लाइन थाना टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है. प्रार्थिया के अनुसार आरोपी पिछले 5 सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था. जिसपर पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है. वहीं आरोपी की तलाश जारी है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share