*युवाओं, किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट – सौरभ सिंह*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

कोरबा। केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास, उद्योग और जनकल्याण के मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। प्रेस वार्ता को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा)  सौरभ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, खनिज क्षेत्र, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेसवार्ता में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चालवाली उपस्थित रहे।

*युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान*

युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान
सौरभ सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि देश में नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो देश को तेज गति से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। देश की अर्थव्यवस्था आज वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरकर सामने आई है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। लगभग 7% की जीडीपी वृद्धि दर यह दर्शाती है कि भारत की आर्थिक नीतियाँ सशक्त और दूरदर्शी रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामनारायण सराफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तम सिंह रनधावा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा, दीपक चावड़ा व उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share