*कैंप की ड्रिल प्रतियोगिता में कैडेटों ने किए शानदार प्रदर्शन*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read


कोरबा – 1 सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर कोरबा में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसडी, एस डब्ल्यू, जे डब्ल्यू के 02- 02 एवं जेडी के 06 प्लाटून बनाए गए जिसमें 400 कैडेटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसडी में सीनियर अंडर ऑफिसर वासु टंडन के नेतृत्व में प्लाटून 1 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं एसडब्ल्यू में रमनदीप कौर के नेतृत्व में प्लाटून 3 ग्रुप ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेडी में जांजगीर के सार्जेंट समीर कश्यप एवं सार्जेंट समृद्धि शर्मा के कमांडिंग वाली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षण समिति के अध्यक्ष नानजी भाई पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने बताया एनसीसी कैडेटों को देखकर मन में स्वस्फूर्त ऊर्जा का संचार हो जाता है। एनसीसी कैडेटों में देशभक्ति के साथ नेतृत्व, आत्मरक्षा, चरित्र निर्माण करता है। शिशु मंदिर का उद्देश्य भी संस्कार के साथ शिक्षा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सेंथिल कुमार एस ने कहा कि ड्रिल केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, समन्वय और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी द्वारा की गई।


इस दौरान सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, जेसीओ जनरैल सिंह, कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह, फर्स्ट ऑफिसर संजीव जायसवाल, फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी, सेकंड ऑफिसर सुनील तिवारी, शिवनारायण, श्रीवास, मुखलाल सहित एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share