कोरबा में नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग तेज, सांसद ज्योत्सना महंत ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को लिखा पत्र

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग की है।

2 जुलाई 2026 को लिखे गए पत्र में सांसद महंत ने कहा है कि कोरबा जिले में चोरी, डकैती, हत्या, लूटपाट, आगजनी, डीजल चोरी और कोयला चोरी जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

पत्र में उन्होंने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में नई पुलिस चौकियां स्थापित करने का आग्रह किया है। सांसद ने विशेष रूप से ग्राम छुरी, ग्राम कोरबी (भटगांव), ग्राम पिपरिया (पसान) तथा ग्राम पाली-पीड़ी में नई पुलिस चौकियां स्वीकृत करने की मांग की है।

सांसद ने अपने पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, कोरबा को भी भेजी है और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

सांसद महंत का कहना है कि इन क्षेत्रों में पुलिस चौकियां स्थापित होने से अपराधों पर अंकुश लगेगा, पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share