*कोरबा में बिजली व्यवस्था चरमराई, JE गायब, जनता बेहाल — आंदोलन की दी जा रही चेतावनी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
oplus_1048578

कोरबा
कोरबा जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही अब हदें पार कर चुकी है। बिना किसी आंधी-पानी के भी बिजली घंटों गुल हो जाती है, और जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। विद्युत विभाग के जेई राकेश कंवर पर आरोप है कि वे उपभोक्ताओं के बार-बार फोन करने के बावजूद जवाब नहीं देते, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्री-मानसून मेंटेनेंस के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। न तार बदले गए, न ट्रांसफार्मर सुधारे गए। केवल कागज़ों में काम चलता है और परिणामस्वरूप जनता भीषण गर्मी में अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब सब्र की सीमा पार हो चुकी है और यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो कोरबा जिले में बिजली को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। लोगों ने ऊर्जा विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share