IAS अधिकारी के घर लगी आग VIDEO : Tata Nexon EV कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, दो कार समेत दो चारपहिया और एसी जलकर खाक

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर. राजधानी रायपुर के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी आईएएस अधिकारी सुधाकर खलखो के बंगले में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. टाटा नेक्सन ईवी कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने से बंगले में आग लग गई, जिससे 1 इनोवा,1 ईवी कार समेत 2 चारपहिया और घर में लगा एसी जलकर खाक हो गया.यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. बता देें कि आईएएस अधिकारी खलखो तेलंगाना चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के पद पर तैनात हैं. उनका परिवार कार को चार्जिंग में लगाकर बाजार गया हुआ था, इस दौरान यह हादसा हो गया.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share