राताखार में कबाड़ कारोबारी ‘बरबट्टी’ के आलीशान मकानों पर चला बुलडोजर, 150 जवानों की मौजूदगी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

News Editor
News Editor
4 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा शहर गुरुवार सुबह उस वक्त हाई अलर्ट मोड में दिखाई दिया जब कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार के गणेश मंदिर चौक इलाके में नगर प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा। देखते ही देखते पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अफसर, नगर निगम की टीम और बुलडोजर के साथ शुरू हुई कार्रवाई ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कार्रवाई कथित कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ “बरबट्टी” से जुड़े मकानों और निर्माणों पर की गई। प्रशासन का दावा है कि मकान और निर्माण बेजा कब्जे और अवैध निर्माण की श्रेणी में आते हैं। सुबह से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुल चोरी केस के बाद सुर्खियों में आया नाम

मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी का नाम उस समय चर्चा में आया था जब जिले में पुल चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोप है कि सरकारी संपत्ति की चोरी और कबाड़ कारोबार से जुड़े कई मामलों में उसका नाम सामने आया था। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की नजरें लगातार उस पर बनी हुई थीं।

सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने पहले भी अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। लेकिन तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर आखिरकार बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया।

राताखार इलाके में सुबह से पुलिस और प्रशासन का बड़ा अमला तैनात रहा

दो मंजिला मकान पर कार्रवाई

राताखार इलाके में बने दो मंजिला पक्के मकान पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया।

चर्चा यह भी रही कि कार्रवाई रोकने के लिए रास्ते में ट्रक खड़ा किया गया और उसका पहिया तक निकाल दिया गया। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम कार्रवाई में जुटी रही।

150 से ज्यादा जवान रहे तैनात

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जानकारी के मुताबिक करीब 150 से अधिक पुलिस जवान इलाके में मौजूद रहे। एसडीएम सरोज महिलांगे, तहसीलदार बजरंग साहू, CSP प्रतीक चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी मौके पर कार्रवाई की निगरानी करते दिखाई दिए।

पुलिस लगातार भीड़ को नियंत्रित करती रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर नजर आई।

पहले गोदाम को किया गया था सील

जानकारी के मुताबिक इससे पहले संबंधित मामले में एक गोदाम को भी प्रशासन द्वारा सील किया गया था। पुल चोरी मामले के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था।

हालांकि पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन संयुक्त कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट

कार्रवाई के दौरान पूरे राताखार इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थी।

भारी सुरक्षा व्यवस्था और बुलडोजर कार्रवाई के बीच
पूरा दिन चर्चा में रहा राताखार

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share