कोरबा: स्कूटी को टक्कर मार भाग रही कार दूसरी कार से भिड़ी, चालक गंभीर घायल; नशे में होने की आशंका

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। शहर के एमपी नगर क्षेत्र में शुक्रवार को दो कारों के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले एक कार चालक ने कथित तौर पर एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद वह मौके से तेजी से निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय कार में सवार चालक और उसके साथी नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

संयोगवश घटना के समय सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी सवार को टक्कर मारने के आरोप और पूरे घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share