कप्तान के आदेश पर पुलिस हुई सख्त, जनता हुई मस्त, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने पुलिस में चलाया अभियान, देखें वीडियो

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा: चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का लक्ष्य लिए कोरबा पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला के आदेश के परिपालन हेतु सिविल लाइन थाना के पुलिस कर्मियों ने अपने प्रभारी के नेतृत्व में रामपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पुलिसकर्मी उन क्षेत्रों में भी पहुंचे जहां चार पहिया वाहन नहीं पहुंच सकती थी ।।हाथों में कैन लिए पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को सबक सिखाने की बात कही।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के ऐलान के साथ ही कोरबा में पदस्थ हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला के कार्यों की वैसे तो चहुओर सराहना की जा रही है। पिछले दिनों जहां 500 लीटर महुआ शराब की जप्ती बनाई गई थी। वहीं अब तक कोरबा क्षेत्र में ही लाखों के जेवरों को भी बरामद किया गया है ।

पुलिस कप्तान का कहना है कि किसी भी हाल में चुनाव को प्रभावित करने वाले समान को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा 11 जैक पॉइंट्स बनाकर जहां वाहनों की जांच की जा रही है ।वही बीच-बीच में फ्लैग मार्च निकालकर भी शहर की शांति व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जा रहा है । यही कारण है कि जहां एक महीने में कई हत्याएं होने का जो सिलसिला शहर में बन गया था। वह अब लगभग 1 महीने से शांत है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share