VIDEO: चुनावी प्रचार में बचे कुछ घंटे, सड़क पर मुस्तैद नजर आई कोरबा पुलिस, एसपी जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में रामपुर चौकी क्षेत्र के गली मोहल्ले भ्रमण संयुक्त भ्रमण किया पुलिस और अर्धसैनिक बल ने

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा: 15 नवंबर से चुनावी प्रचार का शोरगुल थम जाएगा ।इससे ठीक एक दिन पहले कोरबा एसपी जितेंद्र के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस की रामपुर चौकी व अर्धसैनिक बलों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान सार्वजनिक जगह में बैठे लोगों को समझाइए भी दी गई।

17 नवंबर को 70 सीटों के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। इसके लिए एक और जहां प्रशासनिक दल तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस व अर्धसैनिक बल शांति व्यवस्था बनाए रखना ताकत झोक रहे हैं । कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में चौकस बढ़ा दी गई है । कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र में भी पुलिस जवान पहुंचे और लोगों को समझाइए दी।

आपको बताते चलें कि चुनाव के मध्य नजर शहर में अर्ध सैनिक बल पहुंच चुके हैं। विभिन्न चेक पॉइंट्स बनाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है इसके साथ ही उन क्षेत्रों में भी पुलिस पहुंच रही है जो चुनावी दृष्टिकोण से संवेदनशील है । इसे कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला की सजगता का ही परिणाम कहेंगे कि चुनाव के साथ ही त्यौहारी सीजन में भी कोरबा शहर शांत बना हुआ है।

 

इस पूरे फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोरबा csp भूषण एक्का, सिविल लाइन थाना के प्रभारी मृत्युंजय पांडे, कोरबा कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा,मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू,ASI दुर्गेश राठौर, सिविल लाइन स्टाफ और बीएसएफ बटालियन के सभी जवान नजर आए

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share