*दर्री में नाबालिग छात्रा पर शादीशुदा युवक का अश्लील हमला, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा, : दर्री क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को शादीशुदा 28 वर्षीय विक्की श्रीवास ने सीएसईबी कॉलोनी में रोककर समय पूछने के बहाने अभद्रता करते हुए छेड़खानी की कोशिश की।छात्रा ने खतरा भांपते ही चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने हल्ला सुनकर आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत दर्री थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी विक्की श्रीवास, जो अयोध्यापुरी का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर थाना दर्री में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया, “दर्री थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

“पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरतने की मांग की है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share