एक कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो निवासी दिलचंद केंवट 55 वर्ष पर उसके पुत्र अशोक केवट ने टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।

रविवार रात करीब 11:30 बजे हुए इस घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत ने मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की।

हत्या के आरोपी को फरार होने से पहले दबोच लिया गया। आरोपी केरल में रहकर रोजी मजदूरी करता था और पिता के बुलाने पर घर आया था। शादी की बात को लेकर विवाद में पिता के ऊपर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई अन्यथा आरोपी केरल फरार होने की तैयारी में था।

आरोपी के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share