
कोरबा। देश की प्रतिष्ठित भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) अपनी औद्योगिक उपलब्धियों के लिए जानी जाती है, लेकिन कंपनी परिसर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क आज बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिसने स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। सड़क पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि हर दिन यहां हादसे का खतरा मंडराता रहता है।


अब लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? क्या किसी की जान जाने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?
स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन और जिम्मेदार एजेंसियों की होगी।

